'श्री भारतवर्षीय दिगम्बर जैन (धर्म संरक्षिणी) महासभा' के अंतर्गत श्री भारतवर्षीय दिगम्बर जैन परीक्षालय बोर्ड का गठन दिगम्बर जैन स्कूलों में विद्यार्थियों को जैन आगम की शिक्षा देने हेतु इंदौर से संचालित किया गया था। जैन समाज में शिक्षा के बढ़ते हुए महत्व को दृष्टिगत रखते हुए ' ऑल इण्डिया दिगम्बर जैन एज्यूकेशनल बोर्ड' की स्थापना की गई जिसका नाम मुनि श्री सौरभसागर जी महाराज की प्रेरणा से बदलकर 'श्री भारतवर्षीय दिगम्बर जैन श्रुत संवर्धिनी महासभा ' किया गया। महासभा मुम्बई अधिवेशन में इसका विधिवत् गठन किया गया और सन् २००४ में 'श्री भारतवर्षीय दिगम्बर जैन श्रुत संवर्धिनी महासभा' की स्थापना धर्म संरक्षिणी महसभा के अंतर्गत एक स्वतंत्र संस्था के रूप में की गई। |